Spread the love

त्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के लिए देहरादून हरिद्वार उधमसिंह नगर से गढ़वाल व कुमाऊं तथा बाहरी प्रदेशों से उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों के लिए लौट रहे नागरिकों के लिए कोई व्यवस्था न करने का आरोप लगाया।

उन्‍होंने कहा जब सरकार को मालूम था कि लॉक डाउन के इतने दिनों बाद घर वापसी के इच्छुक लोगों को पहुंचाना है तो उसके लिए ठोस व्यवस्था करनी चाहिए थी जो नहीं कि गयी। उन्‍होंने कहा कि दो दिनों में ही सारी व्यवस्था लड़खड़ा गयी है और जगह जगह से परेशान लोग शिकायत कर रहे हैं। कहा कि दूर दराज के इलाकों में जहां शाम को गाड़ियां पहुंच रही हैं, वहां रात्रि विश्राम का या भोजन का कोई इंतजाम नहीं है और लोग रात को कैसे घर पहुंचें ये बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो रही है। सरकार को अब तक सारे क्षेत्रों में रोड हैड के स्कूलों पंचायत घरों व निजी संस्थानों को अधिग्रहण कर वहां रात्रि विश्राम व भोजन पानी का इंतज़ाम करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया और अधिकांश क्षेत्रों से इस प्रकार की शिकायतें आ रही हैं

उन्होंने सरकार से मांग करी है कि तत्काल पूरे प्रदेश के पटवारी ,कानूनगो, ग्राम्य विकास अधिकारियों व क्षेत्र के ग्राम प्रधान बीडीसी व जिला पंचायत सदस्यों की समन्वय समितियां बना कर उन्हें अधिकार दे कर स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें। उन्‍होंने प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर आने वाले लोगों के साथ समन्वय बना कर उनकी मदद करें।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *