Spread the love

देहरादून, जेएनएन। कांग्रेस पार्टी ने लॉकडाउन में प्रदेश सरकार पर जनता को किसी भी स्तर पर राहत नहीं देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं के समाधान की मांग करते हुए तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी प्रेषित किया।

लॉकडाउन के समय लोगों के सामने आ रही समस्याओं के समाधान की मांग कांग्रेस ने प्रदेश सरकार से की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने तहसील प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में अपना विरोध दर्ज कराया है। जिलाध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि स्कूल की फीस माफी से लेकर बिजली-पानी के बिल का मामला हो या फिर स्थानीय ट्रांसपोर्टरों की समस्याएं, सरकार ने राहत देने की दिशा में गंभीरता से विचार नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते लोगों के घरों में रहने के कारण आय के तमाम स्रोत भी बंद हो गए हैं। इससे लोग अपने बच्चों के स्कूलों की फीस से लेकर अन्य आवश्यकताएं पूरी नहीं कर पा रहे हैं। वहीं वाहनों के पहिए पूरी तरह ठप हैं बावजूद इसके टैक्स व फिटनेस आदि का खर्च भी वाहन स्वामी पर है, जिसे वहन करने की स्थिति में वह नहीं है।

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *