कोरोना वायरस के चलते प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डा हरक सिंह रावत जी द्वारा आज वयक्तिगत रूप से जहरीखाल स्थित आशियाना राधा देवी वृद्धाश्रम में जाकर वहाँ रह रहें वृद्व लोगों को राशन सामग्री, फल, सब्जियां आदि आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गयी। माननीय वन एवं पर्यावरण मंत्री डा हरक सिंह रावत जी का यही प्रयास है कि जनपद पौडी में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहें।
माननीय मंत्री जी द्वारा वृद्धाश्रम में रह रहे सभी वृद्ध लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु डॉक्टरों को निर्देशित किया गया।
माननीय मंत्री जी जनपद पौडी गढवाल के जयहरीखाल में स्वास्थ एवं आवश्यक सेवाओं से जुडी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी का जायसा लिया गया।
घरों में रहें, सावधान रहें, सतर्क रहें।
