भारत के असाधारण बच्चों को सम्मान प्रविष्टि तिथि: 23 JUN 2026 12:50PM by PIB Delhi मुख्य अंश प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार भारत का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान है, जो 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के असाधारण धैर्य, साहस, सृजनात्मकता और अदम्य जज़्बे वाले बच्चों को सम्मानित करने के लिए समर्पित है। भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा यह पुरस्कार प्रतिवर्ष नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार के अंतर्गत छह श्रेणियों—बहादुरी, समाज सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी—में उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित किया जाता है।…