Spread the love

उत्तराखंड : देहरादून में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का हुआ उद्घाटन

राजकीय आईटीआई निरंजनपुर में कौशल विकास विभाग और एक निजी मोटर कंपनी के बीच एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए गए।

 SHABD,Dehradun, June 23,

उत्तराखंड : देहरादून में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का हुआ उद्घाटन

देहरादून के राजकीय आईटीआई निरंजनपुर में कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कौशल विकास विभाग और एक निजी मोटर कंपनी के बीच एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए गए। प्रदेश सरकार की कौशल विकास को बढ़ावा देने की नीति के तहत स्थापित यह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस युवाओं को आधुनिक ऑटोमोबाइल तकनीकों में प्रशिक्षित करेगा। इस कार्यक्रम में मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों और प्रशिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने का कार्य कर रही है। केंद्र में मैकेनिक मोटर व्हीकल, दोपहिया, तिपहिया वाहन अनुरक्षण और ऑटो बॉडी रिपेयर से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्थान के छात्रों का कहना है कि अत्याधुनिक उपकरणों, ईवी तकनीक और आधुनिक वर्कशॉप सुविधाओं से उन्हें उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण मिलेगा।

बाइट- सौरभ बहुगुणा, कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री

बाइट- प्रभात पांडे, छात्र, राजकीय आईटीआई


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *