Spread the love

उत्तराखंड : मंत्री भरत सिंह चौधरी ने ली ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक

कैबिनेट मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आय संवर्धन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 SHABD,Dehradun, June 23,

उत्तराखंड : मंत्री भरत सिंह चौधरी ने ली ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा बैठक

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने आज अल्मोड़ा विकास भवन सभागार में ग्राम्य विकास विभाग, उद्योग और खादी विभाग सहित रिप परियोजना, आजीविका संवर्धन से जुड़े विभागों की समीक्षा बैठक की। कैबिनेट मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आय संवर्धन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी को ग्राम्य विकास विभाग और रिप परियोजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा आय संवर्धन के लिए किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि महिलाएं आजीविकोपार्जन की दिशा में बढ़ चढ़ कर काम कर रही हैं, यहां स्थानीय उत्पादों और हस्तशिल्प को लेकर अच्छा काम हो रहा है। स्वयं सहायता समूह से जुड़े दीपक कुमार और दिव्या ने बताया कि वह अपने उत्पादों को विभिन्न स्थानों में आयोजित शिविरों के माध्यम से और ऑन लाइन भी विक्रय करते हैं, इससे उनका अच्छा लाभ होता है।

बाइट- भरत सिंह चौधरी, कैबिनेट मंत्री

बाइट- दीपक कुमार, प्रबंधक, दिया-बाती स्वयं सहायता समूह, धौलादेवी ब्लॉक


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *