कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक – नवम्बर, 2024 कृषि श्रमिकों एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार: 1986-87=100) माह नवम्बर 2024 में 5 अंक की वृद्धि दर्ज कर क्रमशः 1320 और 1331 के स्तर पर पहुंच गया। कृषि श्रमिकों एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित साल-दर-साल मुद्रा स्फीति की यथार्थ दर माह नवम्बर, 2024 में क्रमशः 5.35% और 5.47% दर्ज की गई, यह दर नवम्बर, 2023 में क्रमशः 7.37% और 7.13% थी। अक्टूबर 2024 के लिए संबंधित आंकड़े कृषि श्रमिकों के लिए 5.96% और ग्रामीण श्रमिकों के लिए 6.00% थे। अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सामान्य एवं वर्ग वार): वर्ग कृषि श्रमिक…