Spread the love

कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक – नवम्बर, 2024

कृषि श्रमिकों एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार: 1986-87=100) माह नवम्बर 2024 में 5 अंक की वृद्धि दर्ज कर क्रमशः 1320 और 1331 के स्तर पर पहुंच गया।

कृषि श्रमिकों एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित साल-दर-साल मुद्रा स्फीति की यथार्थ दर माह नवम्बर, 2024 में क्रमशः 5.35% और 5.47% दर्ज की गई, यह दर नवम्बर, 2023 में क्रमशः 7.37% और 7.13% थी। अक्टूबर 2024 के लिए संबंधित आंकड़े कृषि श्रमिकों के लिए 5.96% और ग्रामीण श्रमिकों के लिए 6.00% थे।

अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सामान्य एवं वर्ग वार):

वर्गकृषि श्रमिकग्रामीण श्रमिक
अक्टूबर,2024नवम्बर,2024अक्टूबर,2024नवम्बर,2024
सामान्य सूचकांक1315132013261331
खाद्य1260126512671272
पान,सुपारी आदि2079208620882095
ईंधन एवं प्रकाश1370137513611366
कपड़े,बिस्तरे व जूते1319132613811389
विविध1368137313691374

*****


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *