Spread the love

हिमालय के शांत वातावरण में , महत्वाकांक्षी लेखकों के लिए अपनी कला को निखारने का यह एक असाधारण अवसर है , जिसमें पेंगुइन के साथ प्रकाशन की भी संभावना है।

नैनीताल, भारत, 18 दिसंबर, 2024 /PRNewswire/ — हिमालयन राइटिंग रिट्रीट (एचडब्ल्यूआर) ने ‘एचडब्ल्यूआर खोज़म मर्चेंट नॉन-फिक्शन फेलोशिप’ के शुभारंभ की घोषणा की है। यह प्रतिष्ठित पहल इसलिए उल्लेखनीय है कि इससे भारतीय लेखकों को मदद मिलेगी। इस फेलोशिप में विश्वस्तरीय मार्गदर्शन, शांतिपूर्ण और उत्साहवर्धक निवास, वित्तीय सहायता और देश के अग्रणी पब्लिशिंग हाउस में से एक पेंगुइन द्वारा प्रकाशित होने की संभावना शामिल है।

यह फेलोशिप मानसिक स्वास्थ्य पर भारत की सबसे अधिक बिकने वाली संस्मरण पुस्तक, केमिकल खिचड़ी  की लेखिका अपर्णा पीरामल राजे द्वारा प्रदान की गई है। इस फेलोशिप का नाम खोज़म मर्चेंट के नाम पर रखा गया है, जो ऐसे कई लोगों के मार्गदर्शक हैं और जिन्होंने विचारों को शानदार गद्य, अध्यायों और कहानी में बदलने के लिए काफी संघर्ष किया है। 

अपर्णा कहती हैं, “यह फेलोशिप मेरी लेखन यात्रा पर खोज़म के प्रभाव के प्रति एक श्रद्धांजलि है,” “तथा यह नॉन-फिक्शन साहित्य के क्षेत्र में नई आवाज़ों को सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम है।”

खोज़म ने कहा, “यह मार्मिक और उदार भाव वाले भारत का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है और मुझे विश्वास है कि इससे भारतीय नॉन-फिक्शन साहित्य को भी सर्वश्रेष्ठ स्थान मिलेगा।”

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (पीआरएचआई) इस फेलोशिप का पब्लिशिंग पार्टनर है। पीआरएच फेलोज़ के चयन में शामिल होगा और लिखित कार्य की समीक्षा करने तथा चुने गए फेलोज़ में से कुछ या सभी को प्रकाशन सौदे की पेशकश करने का अवसर प्राप्त करने का पहला अधिकार उसी के पास होगा। “हम, पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया में, लगातार नई आवाज़ों और लेखन प्रतिभा की खोज में रहते हैं, और हमें इस परिवर्तनकारी फेलोशिप में शामिल होने, प्रामाणिक आवाज़ों को पोषित करने और प्रभावशाली नॉन-फिक्शन साहित्य की खोज करने पर गर्व है। हम साहसी और विचारोत्तेजक लेखन को बढ़ावा देने के लिए उत्साहित हैं, जिसमें भारत के साहित्यिक परिदृश्य को आकार देने की क्षमता है।” पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया की प्रकाशक-एडल्ट पब्लिशिंग, मिली ऐश्वर्या ने कहा।

एचडब्ल्यूआर हर दृष्टि से एक विश्राम स्थल है: प्रकृति, पक्षियों का कलरव, तथा बर्फ से ढके पहाड़ों का दृश्य कई लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। विचार, कहानियां और रचनाकार यहां पनपते रहते हैं। एचडब्ल्यूआर कई कार्यक्रमों, पाठ्यक्रमों और आवासों का आयोजन करता है और फिल्म निर्देशक शेखर कपूर और लेखक एनी जैदी और गुरचरण दास जैसे प्रतिष्ठित विशेषज्ञ वहां पढ़ाते हैं।

हिमालयन राइटिंग रिट्रीट के सह-संस्थापक चेतन महाजन कहते हैं, “हम उन लेखकों को मार्गदर्शन और स्थान देना चाहते हैं जिनके पास अद्वितीय विचार या कहानियां हैं, ताकि वे उन्हें पूरा कर सकें।” इस फेलोशिप के साथ एचडब्ल्यूआर को विविध पृष्ठभूमि और संस्‍कृति के लेखकों की महान पुस्तकों को विकसित करने की उम्मीद है।

संरक्षक विशेष रूप से उन लेखकों की मेज़बानी करने के लिए उत्सुक हैं जो अपने अनुभवों को अच्छी तरह से लिखी गई पुस्तकों में बदलना चाहते हैं। इस तरह से यह फेलोशिप साहस का पुरस्कार है, “जिसे हम संस्थागत बनाना चाहते हैं”, अपर्णा का कहना है। चेतन कहते हैं, “हम यह फेलोशिप इसलिए दे रहे हैं क्योंकि साहस को किसी सहयोगी की ज़रूरत होती है।”

इस फेलोशिप में निम्नलिखित शामिल हैं:

विशेष प्रशिक्षण: चुने गए फेलो मई 2025 में प्रसिद्ध लेखक जेरी पिंटो के साथ 3 दिवसीय मास्टरक्लास में भाग लेंगे।

हिमालय में निवास-व्‍यवस्‍था: 13 जुलाई से 3 अगस्त, 2025 तक 21 दिवसीय संपूर्ण निवास-व्‍यवस्‍था, लेखकों को हिमालय के शांत वातावरण में, बिना ध्‍यान-भंग किए अपने शिल्प पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर प्रदान करेगी।

वित्‍तीय सहायता: हरेक फेलो को निवास-अवधि पूरी करने पर 50,000 रुपये के अलावा 20,000 रुपये का यात्रा भत्ता मिलेगा।

मिलकर काम करने का वातावरण:  निवास-अवधि के दौरान, फेलो एक समूह के रूप में मिलकर काम करते हैं, जिसमें विला स्वागतम इंडो-फ्रेंच सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत एक निवासी-फ्रांसीसी लेखक भी शामिल होगा।

आवेदन का विवरण

यह फेलोशिप भारतीय नागरिकों और 25 वर्ष या उससे अधिक आयु के उन निवासियों के लिए खुली है, जो लंबी नॉन-फिक्शन कथाओं पर काम करते हैं। कोई भी अभी आवेदन कर सकता है। आवेदन की अंतिम तारीख 10 फरवरी, 2025 है।

2025 में, तीन फेलो का चयन उनके काम की गुणवत्ता और कार्यक्रम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के आधार पर किया जाएगा। यह चयन पेंगुइन रैंडम हाउस के संपादकों के साथ मिलकर एचडब्ल्यूआर टीम द्वारा किया जाएगा।

फ़ेलोशिप 30 अप्रैल, 2026 को समाप्‍त होगी, जब फेलोज़ से अपेक्षा की जाएगी कि वे अपनी पूरी पांडुलिपि पेंगुइन रैंडम हाउस को सौंप दें।

अधिक जानकारी के लिए, https://www.himalayanwritingretreat.com/khozem-merchant-non-fiction-fellowship/ पर जाएं या info@himalayanwritingretreat.com पर संपर्क करें।

हिमालयन राइटिंग रिट्रीट के बारे में

समुद्र तल से 6,500 फीट ऊपर स्थित, हिमालयन राइटिंग रिट्रीट रचनात्मक व्‍यक्तियों, विशेष रूप से प्रेरणा और एकांत तलाशने वाले लेखकों के लिए एक आश्रय स्थल है। रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देने के सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड के साथ, यह एचडब्ल्यूआर लेखकों और रचनाकारों के लिए कार्यशालाएं, निवास और संसाधन प्रदान करता है।

एचडब्ल्यूआर के विभिन्‍न आयोजनो और पहल कार्यों में निम्नलिखित शामिल हैं:

– आगामी कार्यशालाएं और पाठ्यक्रम – दि हिमालयन एमर्जिंग राइटर्स रेसिडेंसी – एचडब्ल्यूआर राइटर्स बुक क्‍लब – एचडब्ल्यूआर फर्स्ट ड्राफ्ट क्‍लब

अपर्णा पीरामल राजे के बारे में

अपर्णा पीरामल राजे, एक लेखक, जन वक्‍ता और केमिकल खि‍चड़ी : हाउ आई हैक्‍ड माइ मेंटल हेल्‍थ और वर्किंग आउट ऑफ दि‍ बॉक्‍स: 40 स्‍टोरीज़ का लीडिंग CEOs की लेखिका हैं।

खोज़म मर्चेंट के बारे में

खोज़म मर्चेंट दो दशकों तक फाइनेंशियल टाइम्स के पत्रकार रहे; वे अनेक युवा महत्वाकांक्षी लेखकों और पत्रकारों के लिए मार्गदर्शक शक्ति बने हुए हैं। उनकी विरासत में प्रतिभा को बढ़ावा देना और प्रभावशाली कथावाचन तैयार करना शामिल है। उनके मार्गदर्शन ने अपर्णा पीरामल राजे को गहराई से प्रभावित किया, जिससे उनके सम्मान में फेलोशिप का नाम रखने की उन्‍हें प्रेरणा मिली।

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के बारे में

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया हर वर्ष 250 से अधिक नए शीर्षक प्रकाशित करता है और इसके पास 3000 से अधिक शीर्षकों की एक सक्रिय बैकलिस्‍ट है। एक सशक्त फिक्शन और नॉन-फिक्शन सूची के साथ, यह जीवनी, यात्रा, व्यापार, राजनीति, इतिहास, धर्म और दर्शन, जीवनशैली, पाककला, स्वास्थ्य और फिटनेस, खेल और अवकाश, दृश्यमान पुस्तकों और बच्चों की पुस्तकों सहित हर क्षेत्र में प्रकाशन करता है। बच्चों की ये किताबें पफिन इम्प्रिंट के तहत प्रकाशित की जाती हैं।

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया की शानदार सूची में बुकर पुरस्कार विजेता उपन्यास और नोबेल पुरस्कार, मैग्सेसे पुरस्कार, ज्ञानपीठ पुरस्कार, साहित्य अकादमी पुरस्कार और कॉमनवेल्थ राइटर्स पुरस्कार सहित लगभग हर प्रमुख साहित्यिक पुरस्कार के विजेता शामिल हैं। पीआरएचआई के कई लेखक भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न और पद्म विभूषण से भी सम्मानित हैं। 

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया भारत और उपमहाद्वीप में कई प्रमुख स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय पब्लिशिंग हाउसेस के लिए विशिष्‍ट वितरण साझेदार भी है।

संपर्क: देबदत्‍ता दासगुप्‍ता info@himalayanwritingretreat.com +91-73035-16665

फोटो: https://mma.prnewswire.com/media/2579673/HWR_Aparna_author.jpg फोटो: https://mma.prnewswire.com/media/2579674/HWR_Himalayas_retreat.jpg लोगो: https://mma.prnewswire.com/media/2579675/The_Himalayan_Writing_Retreat_Logo.jpg


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *