कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में नदी किनारे प्लास्टिक खा रहे बाघ, फोटो वायरल होने से मचा हड़कंप
रामनगर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला में रामगंगा नदी में प्लास्टिक की बाल्टी खाते बाघ – फोटो : अमर उजाला
सार
- प्लास्टिक खाने की फोटो के वायरल होने से मचा हड़कंप
- सीटीआर निदेशक ने मामले की जांच उपनिदेशक को सौंपी
विस्तार
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के ढिकाला जोन में रामगंगा नदी किनारे तीन बाघों के प्लास्टिक खाने का फोटो प्रकाश में आने से अफसरों में खलबली मच गई। मामले में सीटीआर निदेशक ने जांच उपनिदेशक को सौंपी है।
बता दें कि वायरल फोटो में सीटीआर के ढिकाला जोन में रामगंगा नदी के किनारे तीन बाघ बाघ दिखाई दे रहे हैं। फोटो में दो बाघ नदी पर पड़ी नीले रंग की प्लास्टिक की बाल्टी को खाते हुए नजर आ रहे हैं। यह फोटो किसी पर्यटक ने सीटीआर के निदेशक को भेजी थी। उसके बाद सीटीआर निदेशक राहुल ने पूरे प्रकरण की जांच उप निदेशक को सौंपी है।
