जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने फरियादियों की समस्याऐं सुनी।
चमोली 14 जनवरीए2019सू0वि0 सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जन सुनवाई में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने फरियादियों की समस्याऐं सुनी। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जनता दरवार में पहुॅचे फरियादियों ने सड़कए शिक्षाए भूमि विवादए अवैध अतिक्रमणए मनरेगा मजदूरीए आर्थिक सहायता आदि से जुड़ी 11 शिकायतें दर्ज कराई। जिसमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही निस्तारण कर शेष समस्याओं का शीघ्र समाधान के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिये। कहा कि निस्तारण की कार्यवाही से संबधित शिकायतकर्ता को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें। जन सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री एप तथा समाधान पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के साथ.साथ बहुउद्देशीय शिविर व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का भी तत्वरित निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये। जन सुनवाई में गडोरा के आनन्द सिंह बुटोला व समस्त ग्रामीणों ने गडोरा.अमरपुर.कम्यार मोटर मार्ग निमार्ण से आये मलवे के कारण पूरे गांव में जानमाल का खतरा उत्पन्न होने तथा लोनिवि द्वारा कोई सुरक्षा कार्य न किये जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को 20 फरवरी तक सुरक्षात्मक कार्य पूरा कराने के निर्देश दिये है। पपडियाणा के समस्त ग्रामवासियों ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि गंगा प्रसाद ने सरकारी पट्टे पर दी गई भूमि के अतिरिक्त वन पंचायत की भूमि पर भी अवैध कब्जा किया जा रहा है। वही हल्द्वापानी निवासी सत्यवती रावत ने सिद्विलाल पर सरकारी भूमि की खरीद फरोख्त करने और अनुसूचित जाति की आड़ में उनके निजि नाप भूमि पर कब्जा करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीम चमोली को तत्तकाल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए विवाद को सुलझाने के निर्देश दिये है। हल्द्वापानी निवासी पीताम्बरी बिष्ट ने भी अपनी भूमि की डोलबन्दी कराने की गुहार लगाई। पपडियाणा के समस्त ग्रामवासियों ने विश्वनाथ खालीए प्रदीप सतीए कुन्तीलाल आदि पर सिंचाई विभाग के नाले को तोड़कर शौचालय का पिट बनाकर अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम व ईई सिंचाई को जाॅच करने के निर्देश दिये है। झीझी ईराणी निवासी राजेसिंह नेगी ने गांव के कुछ लोगों का लम्बे समय से मनरेगा मजदूरी का भुगतान न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने डीडीओ को तत्तकाल जाॅच कर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये है। वही गुरिल्ला संगठन के जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह बिष्ट ने मेट व बेलदारों को काम से हटाये जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कहा कि उनके साथ एक माह का अनुबन्ध किया गया थाए जो पूरा हो चुका है तथा आगे विभाग को जरूरत पडने पर ही कार्य दिया जा सकता है। जनता दरवार में मुख्य विकास अधिकारी हसांदत्त पांडेए सीएमओ डाण् तृप्ती बहुगुणाए एसडीएम बुसरा अंसारीए डीडीओ एसके राॅयए ईई लोनिवि डीएस रावतए डीटीडीओ बीजेन्द्र पांडेय सहित सड़कए पेयजलए शिक्षाए कृषिए उद्यानए उद्योग आदि सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
