पुणे के प्रोफेसर ने विकसित किया रागों की ‘बंदिश’ बनाने वाला सॉफ्टवेयर
पुणे के शिक्षाविद ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल कर भारतीय शास्त्रीय संगीत में रागों की ‘बंदिश’ उत्पन्न कर सकता है। आईआईटी बॉम्बे से पीएचडी धारक प्रोफेसर विनोद विदवांस ने इस सॉफ्टवेयर को तैयार किया है।
प्रोफेसर विदवांस ने बताया कि उन्होंने सॉफ्टवेयर में भारतीय शास्त्रीय संगीत के कंपोजिशन और कॉन्सेप्ट के नियमों को कोड किया है, इससे जब भी वादी और संवादी स्वर इसमें इनपुट के तौर पर डाले जाते हैं, तो ‘बंदिश’ निकलती है।
विदवांस ने दावा किया कि शास्त्रीय संगीत में अपनी तरह का ऐसा पहला सॉफ्टवेयर है। उनका कहना है कि इससे कंप्यूटर आधारित भारतीय संगीत या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये संगीत की संभावनाओं के दायरे और बढ़ा दिया है।
