
उत्तराखंड में सामरिक महत्व की चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर बृहस्पतिवार को भारतीय वायु सेना ने अपने दो मल्टीपरपज विमानों का सफल ट्रायल किया। बता दें कि भारत-चीन सीमा से सटी चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ ही आपदा के हालात में राहत बचाव अभियान चलाने के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।
भारतीय वायु सेना लगातार इस हवाई पट्टी पर अपने विमानों व हेलीकॉप्टरों की ट्रायल लैंडिंग व टेक ऑफ का अभ्यास करती रहती है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को वायु सेना ने अपने 20 सीटर डॉर्नियर डीओ-228 और 52 सीटर ईआरजे मल्टीपरपज विमानों का सफल ट्रायल किया।
