उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी SIR को लेकर निर्वाचन विभाग ने समीक्षा तेज कर दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की।
SHABD,Dehradun, August 31,
उत्तराखंड: प्रदेश में SIR अभियान के तहत अनमैप्ड और विसंगति वाले 94 प्रतिशत मतदाताओं की सुनवाई पूरी
https://youtu.be/VoH_MvkfLQk
उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी SIR को लेकर निर्वाचन विभाग ने समीक्षा तेज कर दी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में अनमैप्ड और विसंगति वाले मतदाताओं को लेकर जारी 24 लाख 30 हजार नोटिस के सापेक्ष करीब 23 लाख मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है, यानी 94 प्रतिशत मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। वहीं, एक लाख 10 हजार मतदाता सुनवाई में शामिल नहीं हो सके, जिन्हें दोबारा अवसर दिया गया है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों को अगले एक सप्ताह में फार्म 6, 7 और 8 से जुड़े मामलों की समयबद्ध तरीके से सुनवाई कर निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
