Spread the love

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित  फोटो- वीडियो एशिया 2026 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

 SHABD,air, August 30,

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित  फोटो- वीडियो एशिया 2026 प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, प्रसारण और उभरती तकनीकों से जुड़े दो सौ 20 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा ले रहे हैं।

श्री सिरसा ने कहा कि फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी आज केवल कला नहीं, बल्कि युवाओं के लिए रचनात्मकता, कंटेंट क्रिएशन और करियर के नए अवसरों का माध्यम बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया, सिनेमा और डिजिटल मीडिया के दौर में युवा अपने कैमरे के माध्‍यम से अपनी कहानी दुनिया तक पहुंचा रहे हैं। श्री सिरसा ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं और पेशेवरों को नई तकनीक सीखने, प्रयोग करने और अपनी रचनात्मक पहचान बनाने का मंच देते हैं।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *