Spread the love

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय व आधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे.

केंद्र सरकार ने दिव्यांगजनों के लिए आयोजित कराया रोजगार मेला, 40 से ज्यादा कंपनियों ने लिया हिस्सानई दिल्ली: 

दिव्यांगजनों को समाज में अलग पहचान दिलाने के लिए केंद्र सरकार के दिव्यांगज सशक्तिकरण विभाग ने रोजगार मेले का आयोजन कराया. विभाग ने यह आयोजन लाडली फाउंडेशन के साथ मिलकर किया. इस मेले में 40 से ज्यादा कंपनियों ने दिव्यांगों को नौकरी दी. इस मौके पर कई तरह के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय व आधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. इस मौके पर केंद्र सरकार की सचिव शकुंतला गैमलिन सहित कई राज्यों से आए दिव्यांगजनों ने भाग लिया.

bh80b86g
कार्यक्रम के दौरान लाडली फाउंडेशन के संस्थापक देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिव्यांगों की मदद के लिए पुलिस थानों में अलग से हेल्पलाइन डेस्क बनाया जाना चाहिए. ताकि ऐसे दिव्यांग वहां आकर अपनी शिकायत बगैर किसी संकोच के दर्ज करा सकें. बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों द्वारा बनाए गए सामान को एमएसएमई फोरम के माध्यम से सरकारी विभागों व बड़ी कंपनियों में बिक्री करने के लिए पंजीकृत किया गया है.

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *