विधान सभा परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने राज्य सड़क सुरक्षा परिषद के सम्बन्ध में बैठक की।
1 प्रदेश के परिवहनए समाज कल्याणए अल्पसंख्यक कल्याणए छात्र कल्याणए ग्रामीण तालाब विकासए सीमान्त क्षेत्र विकासए परिक्षेत्र विकास एवं प्रबंधनए पिछड़ा क्षेत्र विकास मंत्री यशपाल आर्य ने विधान सभा सभा कक्ष में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद विषय के संबंध में बैठक की। उन्होंने इस विषय पर आवश्यक दिशा.निर्देश देते हुए पुनः आगामी बैठक दिसम्बर माह में करने के निर्देश दिया। राज्य सड़क सुरक्षा परिषद विषय पर बैठक लेते हुए उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में कमी लाना हमारी बाध्यता ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है। सड़क दुर्घटना रोकने के लिए परिवहनए पुलिसए लोक निर्माण विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। बैठक में दुर्घटना रोकने के विभिन्न उपायों पर चर्चा करते हुए दुर्घटना क्षेत्र के एसडीएम की मजिस्ट्रेट रिपोर्ट का अध्ययन करने का निर्देश दिया गया एवं कहा गया कि पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क निर्माण के कार्य के पूर्व आस.पास के क्षेत्रों का सर्वे करा लिया जाए। ओवर स्पीड नियंत्रण के लिए साईन एज लगानाए गति रोधक लगाना इत्यादि के लिए आवश्यकता पड़ने पर सीण्एसण्आरण् से फण्ड का प्रबन्ध किया जाए। यह भी निर्देश दिया गया कि प्रत्येक जनपद मंे ट्रैफिक अवेयरनेस सेन्टर की स्थापना के लिए जिलाधिकारी को अपेक्षित भूमि किया जाए। इस हेतु अभी तक टिहरीए उत्तरकाशी में परिवहन विभाग को भूमि आवंटित किया गया है तथा हरिद्वार में उपलब्ध भूमि पर ट्रैफिक पार्क बनाने हेतु होंडा ग्रुप से वार्ता चल रही है। बैठक में निर्देश दिया गया कि सड़क सुरक्षा कोष के अन्तर्गत आवंटित धनराशि से प्राथमिकता के आधार पर सड़क सुरक्षा उपकरणोंए इंटर सेप्टरए एल्कोमीटरए क्रेनए रिकबरी वैनए सीसीटी कैमरा क्रय में व्यय किया जाए। इसके अतिरिक्त सड़क संबंधी अभियंताओं को रोड सेफ्टी प्रशिक्षण का प्रबन्ध किया जाए ताकि दुर्घटना मुक्त सड़क का निर्माण हो सके। बैठक में बताया गया कि हैलमैट न लगाने और सीट बेल्ट न लगाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए विशेष रणनीति बनाकर प्रवर्तन कार्रवाई की जाय। यह भी कहा जाए स्कूली वाहन मानक के अनुसार चलाये जाने हेतु स्कूल काॅलेजों में जाकर जागरूकता अभियान चलाये जाए। इस अवसर पर सचिव परिवहन शैलेश बगोलीए आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रामनए डीण्आईण्जीण् अजय रौंतेलाए सचिव प्रभारीद्ध स्वास्थ्य डाॅण् पंकज पांडेयए अपर परिवहन आयुक्त सुनीता सिंहए अपर सचिव आबकारी एचण्सीण्सेमवालए अपर सचिव वित्त पीण्सीण्खरे एवं लोक निर्माण विभाग एवं परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
