विधान सभासहकारिता राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) डाॅ0 धन सिंह रावत ने सहकारिता विभाग के सम्बन्ध में बैठक की।
प्रदेश के सहकारिताए उच्च शिक्षाए दुग्ध विकास एवं प्रोटोकाॅल राज्यमंत्रीस्वतंत्र प्रभारद्ध डाॅ0 धन सिंह रावत ने विधान सभा सभा कक्ष में सहकारिता विभाग के सम्बन्ध में बैठक की। उन्होंने कहा कि इस साल से हर जिले में एक.एक सहकारी मेला लगेगा। इसकी शुरूआत इसी साल से हो रही है। इन मेलों में आर्गनिक खेती से जुड़े किसानों के उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष फोकस किया जाएगा। यह मेले एक.एक सप्ताह के होंगे। मेलों में सहकारिता विभाग के पैक्सों को भी शामिल किया जाएगा। अभी तक यह मेले केवल जनपद देहरादून में ही आयोजित होते थे। इन मेलों का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय दो.गुनी करना है। देहरादून में लगने वाला सहकारी मेला बड़े स्तर का होगा। उन्होंने कहा कि इन मेलों में हमारे लाखों किसान भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि इन मेलों में प्रत्येक राज्य का एक.एक स्टाॅल लगाने का भी निर्णय लिया गया है। इस सम्बन्ध में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इन मेलों के लिए अपनी तैयारियाँ पूर्ण कर लें। बैठक में अध्यक्ष उत्तराखण्ड सहकारी बैंक दानसिंह रावतए अध्यक्ष राज्य सहकारी संघ बृज भूषण गैरोलाए निबंधक सहकारिता बीण्एमण्मिश्राए प्रबन्ध निदेशक सहकारिता बैंक दीपक कुमारए अपर निबन्धक सहकारिता आनन्द शुक्लाए इरा उप्रेती सहित विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
