Spread the love

चीन के 50 शहरों में 5जी वायरलेस सेवा की हुई शुरुआत, शुरुआती कीमत 1,290 रुपये

5G Network
5G Network
भारत में जहां अभी भी पूरी तरह से 4जी नेटवर्क नहीं मिल रहा है, वहीं चीन के 50 शहरों में 5जी की सेवा शुरू हो गई है। चीन की तीन बड़ी सरकारी टेलीकॉम कंपनियों ने 5जी सेवा शुरू कर दिया है। ऐसे में चीन के करीब 50 शहरों में 5जी सेवा की शुरुआत हो गई है जिनमें बीजिंग, शंघाई, शेंजेन जैसे शहर शामिल हैं। चीन में 5जी इंटरनेट पैक की शुरुआती कीमत 128 युआन यानी करीब 1,290 रुपये है।

जून में मिला था 5जी का लाइसेंस
बता दें इसी साल जून में चीन में नई पीढ़ी के नेटवर्क 5जी के व्यवसायिक इस्तेमाल को लेकर हरी झंडी दे दी थी। 5जी की व्यापारिक घोषणा करते हुए चीन के एमआईआईटी मंत्री मियाओ वेई ने अपने एक बयान में कहा था कि चीन विदेशी कंपनियों का देश के 5जी बाजार के निर्माण में स्वागत करता है। 5जी के लाइसेंस के तहत फिलहाल चाइना टेलीकॉम, चाइना मोबाइल, चाइना यूनिकॉम और चाइना रेडियो एंड टेलीविजन ही अपनी सेवा दे रही हैं।

मिलता है हाई-स्पीड डाटा
चीन (China) ने दुनिया का पहला 5जी नेटवर्क वाला शहर वुझेन (Wuzhen) तैयार किया है। लोगों को इस स्मार्ट शहर में कोने-कोने तक में 5जी हाई स्पीड डाटा की सुविधा मिल रही है। वहीं, इस स्मार्ट शहर में इंटरनेट 4जी की तुलना में 100 गुना तेज काम करता है। यूजर्स इस हाई-स्पीड डाटा से 1.7 जीबी वाली फिल्म को सिर्फ दो सेकेंड में डाउनलोड कर सकेंगे। 5जी नेटवर्क से ऑटोमेशन को बढ़ावा मिलेगा।

2020 के अंत तक हो जाएंगे 17 करोड़ 5जी यूजर्स
एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 के अंत तक चीन में 5जी यूजर्स की संख्या 17 करोड़ के पार पहुंच जाएगी। वहीं 75,000 यूजर्स के साथ दक्षिण कोरिया 5जी यूजर्स के मामले में दूसरे पायदान पर होगा। साल 2020 तक अमेरिका में 5जी यूजर्स की संख्या 10 हजार के करीब हो सकती है।

भारत में जल्द शुरू होगी 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी
देश में बढ़ते डिजिटलाईजेशन के दौर में 4जी इंटरनेट स्पीड का अनुभव लेने के बाद अब 5जी स्पेक्ट्रम की ओर बढ़ने की तैयारी जोरों पर है। 2019-20 कैलेंडर ईयर में ही देश में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी की जा सकती है। इसके अलावा जल्द ही देश के एक लाख गांव भी ‘डिजिटल गांव’ बन सकते हैं। आने वाले 100 दिनों में 5जी स्पेक्ट्रम की टेस्टिंग शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *