Spread the love

भाकृअनुप ने किया सतर्कता जागरूकता सप्ताह – 2019 का अवलोकन

28 अक्तूबर – 2 नवंबर, 2019

केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्णय और निर्देशों के अनुसार देश भर में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और उसके संस्थान 28 अक्तूबर से 2 नवंबर 2019 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह – 2019 का अवलोकन कर रहे हैं। सतर्कता जागरूकता सप्ताह का मुख्य केंद्र-बिंदु है “अखंडता – जीवन का एक रास्ता (जीवन-शैली)।”

भाकृअनुप मुख्यालय

डॉ. त्रिलोचन महापात्र, महानिदेशक (भा.कृ.अनु.प.) एवं सचिव (कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग) ने 28 अक्तूबर, 2019 को नई दिल्ली के कृषि भवन में भाकृअनुप मुख्यालय के अधिकारियों को ‘अखंडता प्रतिज्ञा – जीवन का एक रास्ता’ की शपथ दिलाई।

श्री सुशील कुमार, अतिरिक्त सचिव (कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग) एवं सचिव (भा.कृ.अनु.प.) के साथ श्री विवेक अग्रवाल, आई.ए.एस., सचिव, कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड, नई दिल्ली भी शपथ समारोह के दौरान उपस्थित थे।

डा. ए. के. सिंह, उप महानिदेशक (कृषि विस्तार) ने डॉ. ए. के. सिंह, उपमहानिदेशक (बागवानी और फसल विज्ञान) और डॉ. जयकृष्ण जेना, उप महानिदेशक (पशु और मत्स्य विज्ञान) की उपस्थिति में भाकृअनुप-कृषि अनुसन्धान भवन – I और II में शपथ दिलाई।

  


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *