हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के रमेश कुमार (Ramesh Kumar) और उनके बेटे जितेंद्र वर्मा (Jitendra Verma) ने पुराने स्कूटर (Old Scooter Engine) और बाइक के इंजन (Motorbike Engine) से खेत जोतने वाला ट्रैक्टर (Tractor) बनाया है. इन दोनों ने ना ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और ना ही किसी बड़ी मोटरगाड़ी बनाने वाली कंपनी में कभी काम किया है. ये दोनों शख्स मंडी जिले के उपमंडल सुंदरनगर की ग्राम पंचायत पलौहटा के नेरी गांव के निवासी हैं.
बहू चार साल से किडनी की बीमारी से है परेशान
पिता रमेश कुमार व उनके बेटे जितेंद्र वर्मा ने मिलकर कबाड़ से जुगाड़ कर कृषि के काम आने योग्य ट्रैक्टर बनाने का कमाल कर दिखाया है. उन्होंने बेकार पड़े हुए स्कूटर और बाइक से चालू हालत वाले इंजन खरीद कर खेत जोतने वाले ट्रैक्टर का निर्माण किया है. रमेश कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि उनका 4 सदस्यों का आईआरडीपी परिवार है और उनकी बहू पिछले 4 सालों से किडनी की समस्या से जूझ रही है.
