Spread the love

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सीमांत ब्लॉकों के विकास के लिए बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट फंड की तरह ही राज्य बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट फंड बनेगा। इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। इसी तरह सीमा के किसानों के लिए भी सीमांत किसान फंड की व्यवस्था की जा रही है। देश में इस तरह के फंड की व्यवस्था वाला उत्तराखंड पहला राज्य होगा। उत्तराखंड में उत्तरकाशी का भटवाड़ी, चमोली का जोशीमठ और पिथौरागढ़ जिले का धारचूला ब्लॉक शामिल है।

हर्षिल में आयोजित सेब महोत्सव में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट फंड व सीमांत किसान फंड से इस क्षेत्र का विकास और किसानों की समस्याओं का समाधान तत्काल किया जा सकेगा। जो छोटी-मोटी दिक्कतें काश्तकारों के सामने आती हैं, उनका निदान इस फंड से हो सकेगा। कहा कि अभी तक भारत-चीन सीमा पर स्थित नेलांग तक ही पर्यटक जा पा रहे थे, लेकिन जल्द ही नेलांग से 30 किमी सीमा की ओर का क्षेत्र पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। पर्यटक नेलांग-जादूंग घाटी के शीत मरुस्थल का भी आनंद ले सकेंगे। साथ ही, सीएम ने कहा कि नेलांग और जादुंग गांव में वहां के मूल निवासी अपने पुराने घरों को बना सकेंगे। इनमें ग्रामीण होम स्टे भी संचालित कर सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार ग्रामीणों को अलग से सहायता देगी। जिससे लेह-लद्दाख जाने वाले पर्यटक उत्तरकाशी की इस घाटी में आएंगे

सीएम रावत ने कहा कि इसके लिए रक्षा मंत्रालय और राज्य सरकार के बीच सहमति बनी है। साथ ही, थल सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत से भी इस मामले में उनकी वार्ता हुई है। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा को लेकर सेना और स्थानीय लोगों के बीच आपसी समन्वय बेहतर होना चाहिए। सीएम ने हर्षिल-मुखवा-जांगला मोटर मार्ग बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि यह मार्ग शीतकाल में सेना की आवाजाही के लिए भी सुलभ

हर्षिल में खुलेगा मिट्टी और पत्ती जांच केंद्र

हर्षिल में आयोजित दो दिवसीय सेब महोत्सव के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जल्द ही हर्षिल में मिट्टी और पत्ती जांच के लिए केंद्र स्थापित किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि काश्तकारों के साथ समन्वय बनाकर उनकी समस्याओं का निदान सुनिश्चित करें।

हर्षिल में जिला प्रशासन की ओर से बीते बुधवार को सेब महोत्सव शुरू हुआ था। इसमें 23 से अधिक प्रजातियों के सेब की प्रदर्शनी लगाई गई। गुरुवार को महोत्सव के समापन पर पहुंचे मुख्यमंत्री से काश्तकारों ने सेब के उत्पादन और बाजार को लेकर अपनी समस्याएं बताई। मुख्यमंत्री ने हर्षिल घाटी में बागीचे बढ़ाने की जरूरत बताई, ताकि यह प्रदेश की सबसे बड़ी सेब उत्पादक घाटी बन सके। काश्तकारों की मांग उन्होंने कहा कि हर्षिल क्षेत्र में जल्द ही मृदा और पत्ती जांच केंद्र खोला जाएगा। इसके लिए उन्होंने डीएम को आवश्यक निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि सेब की बेहतर जानकारी के लिए यहां हर 15 दिन में विशेषज्ञों की टीम भेजी जाएगी।

इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि जितनी सुंदर यह घाटी है, उतना ही अच्छा यहां का सेब भी है। गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने कहा कि हर्षिल में आगे भी भव्य रूप में सेब महोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, एसपी पंकज भट्ट, एसडीएम देवेंद्र नेगी, आकाश जोशी, गंगोत्री मंदिर के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल, माधवेंद्र रावत, बगोरी के पूर्व प्रधान भवान सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

स्थानीय महिलाओं ने किया सम्मान

हर्षिल पहुंचने पर बगोरी और उपला टकनौर क्षेत्र की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पुष्प गुच्छ देकर सीएम रावत का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सेब महोत्सव में लगी पौराणिक बर्तनों की प्रदर्शनी के अवलोकन के साथ ही ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ को लेकर बनी डॉक्यूमेंट्री का विमोचन भी क

हरि शिला से हुआ हर्षिल

हर्षिल पहुंचने पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। हर्षिल का नाम हरि शिला से ही पड़ा है, यहां भगवान विष्णु पाषाण रूप में प्रकट हुए थे। हरि मंदिर के पुजारी डॉ. नागेंद्र रावत ने मुख्यमंत्री को हरि मंदिर, हरि शिला व मंदिर के पास स्थित पौराणिक धर्मशाला की भी जानकारी दी। इस धर्मशाला में सुप्रसिद्ध साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन भी अपनी यात्रा के दौ

पांच को बुढेरा सम्मान 

इस वर्ष भी से महोत्सव में बुढेरा सम्मान के लिए उत्तरकाशी के पांच लोगों का चयन किया गया था। इसके तहत पर्यटन के क्षेत्र में तिलक सोनी को सम्मानित किया गया। उन्होंने हर्षिल घाटी में शीतकालीन पर्यटन को पहचान दिलाई है। वहीं अमन राणा, विकास कुमार व देवियानी सेमवाल के अलावा पत्रकारिता के क्षेत्र में सूरत सिंह रावत को सम्मानित किया गया।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *