Spread the love

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैकिंग में टॉप 50 में आने का है लक्ष्‍य

वर्ल्‍ड बैंक के नवीनतम ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग में भारत ने 14 अंकों की छलांग लगाई है और 63वें स्‍थान पर पहुंच गया है। निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वर्ल्‍ड बैंक के सर्वे में पहले बेंगलुरु और कोलकाता का प्रतिनिधित्‍व नहीं था लेकिन अब बेंगलुरु और कोलकाता के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल होंगे। उन्‍होंने कहा कि इनसॉल्‍वेन्‍सी, एनसीएलटी और दूसरे सुधारों से इनसॉल्‍वेन्‍सी की रैैंंकिंग 2018 के 108 से सुुुुुधरकर 2019 में 52 पर आ गई है।

उन्‍होंने कहा कि इनसॉल्‍वेन्‍सी की रैंकिंग में हम 52वें स्‍थान पर हैं। बिजनेस की शुरुआत काफी महत्‍वपूर्ण बिन्‍दु हैं और इसमें सिर्फ 1 रैंक का सुधार हुआ है। पिछले साल ईज ऑफ स्‍टार्टिंग बिजनेस की रैंकिंग 137 थी जो इस साल 136 है।  वित्‍त मंत्री ने कहा कि अभी काफी कुछ किया जाना बाकी है क्‍योंकि हमारा लक्ष्‍य रैंकिंग में टॉप 50 में आने का है। उन्‍होंने कहा कि ‘स्‍टार्टिंग अ बिजनेस’ रैंकिंग में सुधार के लिए हम प्रयास करेंगे।

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा की वस्‍तु एवं सेवा कर (GST) को और सरल बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि इससे वर्ल्‍ड बैंक की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैकिंग में और ज्‍यादा सुधार करने में मदद मिलेगी।

संवाददाताओं से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि राज्‍यों को भी देश के कारोबारी माहौल को सुधारने की दिशा में प्रयास करने चाहिए, खासतौर पर प्रॉपर्टी रजिस्‍ट्रेशन के मामले में।

उन्‍होंने कहा कि इनसॉल्‍वेन्‍सी एंड बैंकरप्‍सी कोड (IBC) लागू करने से भारत की बिजनेस रैंकिंग सुधारने में मदद मिली है।

चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर कृष्‍णमूर्ति सुब्रमण्यन ने कहा कि हाल में बैंकों द्वारा उठाए गए कदमों से MSME सेक्‍टर को कर्ज मिलने में आसानी हुई है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *