Spread the love

ख़ुशख़बरी... कृषि विभाग में निकली 280 वेकेंसी... ऐसे करें अप्लाई

राज्य सरकार ने कृषि विभाग में 280 पोस्ट पर वेकेंसी निकाली है. उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि विभाग में भर्ती के लिए विज्ञापन शुक्रवार को जारी कर दिए.

पहाड़ के युवा भी वेकेंसी को भर सके इसलिए कॉमन सर्विस सेन्टर्स को भी उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए शामिल कर लिया है

उत्तराखण्ड के बेरोज़गारों के लिए अच्छी ख़बर है. राज्य सरकार ने कृषि विभाग में 280 पोस्ट पर वेकेंसी निकाली है. उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि विभाग में भर्ती के लिए विज्ञापन शुक्रवार को जारी कर दिए. तीन साल बाद ये वेकेंसी निकाली गई है. अच्छी ख़बर यह भी है कि दिसम्बर के आखिर तक और नौकरियां आने वाली हैं. आयोग साल के आखिर तक 3000 पोस्ट पर वेकेंसी निकालने जा रहा है जिनके एग्ज़ाम कैलेण्डर को पहली बार आयोग ने टेन्टिटिव टाइमिंग के साथ क्लीयर भी कर दिया है.

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि सहायक कृषि अधिकारी के लिए परीक्षाएं आयोग दिसम्बर तक करवाने की तैयारी है. कृषि सहायक अधिकारी की इन पोस्ट के लिए 6 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे जिसकी डिटेल आयोग ने अपनी वेबसाइट, www.sssc.uk.gov.in, पर अपलोड कर दी है.

सहायक कृषि अधिकारी की इन 280 पोस्ट के लिए मिनिमम क्वालिफिकेशन बीएससी एग्रीकल्चर रखी गई है. बडोनी ने बताया कि बेरोज़गार युवाओं को एग्ज़ाम की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए.

2019 के आखिर तक 53 विभागों में अलग-अलग पोस्ट पर आयोग वेकेंसी निकालने जा रहा है. इनमें सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग में 300 और समाज कल्याण विभाग में 200 वैकेंसी निकलने वाली हैं. इनके अलावा कनिष्ठ सहायक से लेकर ग्रेजुएशन लेवल और कंबाइन्ड कार्डर के लिए वेकेंसी दिसम्बर तक निकालने की तैयारी है.

पिछले महीने वन विभाग की परीक्षा के रिज़ल्ट में पकड़े गए मुन्नाभाई के मामले सामने आने के बाद आयोग सख्ती के साथ परीक्षा करवाने पर ज़ोर दे रहा है. बेरोज़गारों के परीक्षाएं देर से करने की शिकायत को भी आयोग ने गंभीरता से लेते हुए पहली बार कैलेण्डर जारी कर दिया है ताकि कैन्डिडेट्स की परीक्षाएं देर से करवाने की शिकायत दूर हो सके.


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *