सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में आज जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा किया गया।
प्रेसनोट अल्मोड़ा 09 अक्टुबर, 2019(सू0वि0) कार्यक्रम समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र नवल सिंह ने बताया कि सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में आज जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा किया गया। भाषण प्रतियोगिता में अल्मोड़ा जिले के सभी खण्ड विकास क्षेत्रों से 18 वर्ष से 29 वर्ष के आयु वर्ग के युवाओं ने प्रतिभाग किया। जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘‘देशप्रेम एवं राष्ट्र निमार्ण की सबका साथ, सबका विकास‘‘ प्रतिभागियों ने अपनेअपने विचार व्यक्त किए जिसमें से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन निर्णायक मण्डल द्वारा किया गया। भाषण प्रतियोगिता में विकासखण्ड हवालबाग के आशीष कुमार पंत प्रथम, विकासखण्ड द्वाराहाट की ऐश्वर्या कोहली द्वितीय एवं विकासखण्ड हवालबाग की मेधा दुर्गापाल तृतीय स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों को क्रमशः 5000, 2000 व 1000 की पुरूस्कार राशि वितरित की गयी। सभी विजेताओं को एकएक प्रमाण पत्र एवं पुरूस्कार राशि का वितरण प्रियंका नेगी, नेहरू युवा केन्द्र अल्मोड़ा द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक मण्डल में एस0एस0जे0 परिसर हिन्दी विभाग के प्रो0 जगत सिंह बिष्ट, समाज सेवी राजेन्द्र सिंह वानी थे। भाषण प्रतियोगिता में आशीष कुमार पंत को राज्य कार्यालय, देहरादून हेतु अल्मोड़ा जिले का प्रतिनिधित्व हेतु चयनित किया गया। इस अवसर पर हिमांशु नैनवाल, दीपिका नेगी, नीता नेगी, केवलानन्द आदि उपस्थित थे।
