Spread the love

जंगल सफारी के लिए हो जाएं तैयार, इस दिन से खुल रहा कार्बेट नेशनल पार्क और राजाजी टाइगर रिजर्व

 

जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व 15 अक्टूबर और राजाजी टाइगर रिजर्व 15 नवंबर से दर्शकों के लिए खोलने की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके पार्क प्रबंधन सफारी के लिए सड़कें और ठहराव के लिए अतिथिगृहों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करा रहा है।

जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि टाइगर रिजर्व 15 अक्टूबर से उन पर्यटकों के लिए खोला जा रहा है जो दिनभर भ्रमण करने के बाद लौट जाना चाहते हैं।

यदि पर्यटकों को रात में ठहरना है तो उन्हें 15 नवंबर के बाद आना होगा। फिलहाल टाइगर रिजर्व के सभी मार्गों को दुरुस्त करने के साथ ही अतिथिगृहों में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।

दूसरी ओर राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक पीके पात्रो के मुताबिक टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए पूर्व की भांति इस बार भी 15 नवंबर को ही खोला जाएगा। बारिश के दौरान टाइगर रिजर्व के क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत की जा रही है। इसके अलावा अतिथिगृहों की भी मरम्मत करायी जा रही है। दोनों पार्कों के अतिथिगृहों के लिए ऑनलाइन बुक कराई जा सकती है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *