Spread the love

बीजिंग, 30 सितंबर (एएफपी) चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन में साम्यवादी शासन के 70 साल पूरे होने का जश्न शुरू होने से पहले कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व चेयरमैन माओ त्से तुंग को श्रद्धांजलि दी।

आधिकारिक संवाद समिति ‘शिंहुआ’ ने बताया कि शी और अन्य शीर्ष चीनी अधिकारी यहां तियाननमेन चौक में स्थित माओ की समाधि पर गए और दिवंगत देता की प्रतिमा के आगे तीन बार सिर झुकाया।

शी ने माओ की संरक्षित पार्थिव देह को भी श्रद्धांजलि दी।

इससे पहले शी ने छह साल पहले माओ की 120वीं जयंती पर ‘ग्रेट हेल्म्जमैन’ प्रतिमा के आगे सिर झुकाया था।

शी ने आधुनिक चीन के संस्थापक माओ को ऐसे समय पर श्रद्धांजलि दी जब देश साम्यवादी शासन के 70 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस दौरान चीन युद्ध एवं अकाल से पीड़ित देश से एक आधुनिक, शक्तिशाली देश बनने के अपने अभूतपूर्व उदय का प्रदर्शन करेगा।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *