देहरादून : विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उत्तराखंड की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम का चयन हो गया है। टीम की कमान उन्मुक्त चंद को सौंपी गई है। उन्मुक्त की कप्तानी में उत्तराखंड की टीम 25 सितंबर को चंडीगढ़ के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी।
बीसीसीआइ का घरेलू सत्र विजय हजारे ट्रॉफी के साथ 24 सितंबर से शुरू होगा। इसके तहत प्लेट ग्रुप के लीग मुकाबले देहरादून में खेले जाएंगे। विजय हजारे ट्रॉफी के लिए आयोजित कैंप में 40 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें प्रदर्शन के आधार पर उत्तराखंड की 15 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। साथ ही छह खिलाड़ियों को स्टैंडबाय में रखा गया है।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि विजय हजारे ट्रॉफी के पहले चार मैचों के लिए टीम घोषित की गई है। इसमें जो खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर पाएगा उसकी जगह स्टैंडबाय खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। चुनी गई टीम में अधिकांश पिछले साल बोर्ड ट्रॉफी खेल चुके खिलाड़ी हैं। बताया गया है कि गुरशरण सिंह टीम के कोच होंगे