देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अब ज्यादातर जगहों पर छात्र संघ चुनावों का दौर जारी है। कहा जाता है कि यही वो समय है जब आप भविष्य की राजनीति की दिशा भी तय करते हैं। देश की राजनीति में भी कई चेहरे ऐसे हैं जिन्होंने अपने कॉलेज के समय में ही इस क्षेत्र में कदम रख दिया था। हालांकि सबके साथ ऐसा नहीं है।पीएम मोदी के मंत्रीमंडल में जवाहरलाल नेहरू विश्विवद्यालय (JNU) से पढ़े लोगों की संख्या काफी कम है। कैबिनेट में सबसे ज्यादा, पांच मंत्री दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़े हैं। जबकि दूसरे स्थान पर पटना विश्वविद्यालय का नाम आता है। यहां से पढ़े चार लोग आज मोदी मंत्रीमंडल में मंत्री हैं।
नरेंद्र मोदी – प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में डिग्री प्राप्त की है। यह जानकारी उन्होंने अपने चुनावी शपथ पत्र में दी थी।
डॉ. हर्ष वर्धन – विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री (Science and Technology Minister)
डॉ. हर्ष वर्धन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज से पढ़ाई की है। इसके पहले उन्होंने गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, कानपुर से ग्रेजुएशन पूरा किया था।
किरण रिजिजू – युवा कार्य व खेलकूद मंत्री
किरण रिजिजू ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से बीए की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने डीयू से ही एलएलबी की डिग्री भी ली है।
राव इंद्रजीत सिंह – स्टैटिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन मिनिस्ट्री और प्लानिंग मिनिस्ट्री
राव इंद्रजीत सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की है।
हरदीप सिंह पुरी- नागरिक उड्डयन मंत्री (Civil Aviation Minister)
हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के हिंदू कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने डीयू के ही संत स्टीफेंस कॉलेज में हिस्ट्री के लेक्चरर के रूप में काम किया किया है।
रवि शंकर प्रसाद – लॉ एंड जस्टिस, कम्युनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड आईटी मिनिस्ट्री
रवि शंकर प्रसाद ने पटना विश्वविद्यालय (Patna University) के पटना लॉ कॉलेज से से एमए और एलएलबी की डिग्री प्राप्त की है।
राम विलास पासवान – कंज्यूमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन
राम विलास पासवान ने पटना विश्वविद्यालय के कोसी कॉलेज से मास्टर (MA) की डिग्री प्राप्त की है।
आरके सिंह – कौशल विकास और ऊर्जा मंत्री
आरके सिंह भी पटना विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं।
अश्विनी कुमार चौबे – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री
अश्विनी कुमार चौबे ने पटना विश्वविद्यालय के अधीन साइंस कॉलेज से जूलॉजी में बीएससी की पढ़ाई की है।
एस जयशंकर – विदेश मंत्री
एस जयशंकर ने जवाहरलाल यूनिवर्सिटी (JNU) से इंटरनेशनल रिलेशंस में एमफिल और पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है।
निर्मला सीतारमण – वित्त मंत्री
निर्मला सीतारमण ने जवाहरलाल यूनिवर्सिटी से एमफिल की पढ़ाई पूरी की है।
