सरल संस्था द्वारा द हंगर प्रोजेक्ट के सहयोग से पंचायती चुनाव से महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत जनपद के ब्लाक भीमताल एवं धारी मे की अनेकों ग्राम सभाओं मे शिविर लगाकर संचालित किया गया।
भीमताल/नैनीताल 11 सितम्बर 2019 (सूचना) सरल संस्था द्वारा द हंगर प्रोजेक्ट के सहयोग से पंचायती चुनाव से महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत जनपद के ब्लाक भीमताल एवं धारी मे की अनेकों ग्राम सभाओं मे शिविर लगाकर संचालित किया गया। सरल संस्था समन्वयक हेमा कबडवाल द्वारा पर्वतीय क्षेत्रों के दुरस्थ इलाकोें मे जाकर कैम्प लगाकर मतदाताओं के साथ ही महिलाओं पंचायती चुनावों मे भागेदारी के सम्बन्ध मे विस्तार से बताया गया। उन्होने कहा चुनावों मे पुरूषों के साथसाथ महिलाओ का भी समान अधिकार होता है। उन्होने महिलाओं से कहा कि पंचायतों मे आरक्षित सीटों के साथसाथ अनारक्षित सीटों पर भी सशक्त, सक्रिय एवं कुशल नेतृत्व के रूप में अपनी भागेदारी सुनिश्चित कर सकती है। संस्था द्वारा धारी व भीमताल ब्लाकों मे घरघर जाकर नुक्कड नाटक के माध्यम के साथ ही पोस्टर पर्चे वितरित कर महिलाओं को जागरूक किया गया। संस्था द्वारा भीमताल ब्लाक के अमृतपुर,दोगडा,जंगलियागांव एवं ज्योलीकोट में शिविरों का आयोजन किया गया, इसके साथ ही धारी ब्लाक के धानाचुली,काॅल,पलवडा एवं कसियालेख मे महिलाओं को जागरूक करने हेतु कार्यक्रम एवं नुक्कड नाटक किये गये। कार्यक्रम मंे बडी संख्या में महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में संस्था की कमला भट्ट, हेमा बिष्ट, लक्ष्मी आर्याख् नीमा आर्या, भावना,इटनी, मीना देवी, के अलावा बडी संख्या में ग्रामीण महिलायें मौजूद थी
