Spread the love

कोटद्वार: महापौर हेमलता नेगी ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरण से आम जनमानस परेशान है। प्रदेश सरकार को तत्काल प्रभाव से इस प्राधिकरण को निरस्त कर जनता को सहूलियत देनी चाहिए। निगम क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में महापौर हेमलता नेगी ने कहा कि ट्रेंचिग ग्राउंड की समस्या प्रदेश की नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर की समस्या है। इसके लिए शासन को पूर्व में पत्र भेजा गया था, लेकिन अभी तक यह मामला अभी तक शासन स्तर पर लटका हुआ है। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं की समस्या से भी जनता परेशान है। इन पशुओं की वजह से आये-दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

इस संबंध में भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया था। वहीं, बंदरों की समस्या से भी लोग हलकान है। इस मामले में शासन की ओर से डीएफओ को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर निगम क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। पत्रकार वार्ता में पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पार्षद सूरज प्रसाद कांति, कविता मित्तल, अनिल रावत, गिदी दास, प्रवेंद्र रावत व अमित नेगी आदि मौजूद रहे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *