Spread the love

सेना में बतौर सैनिक जनरल भर्ती का कार्यक्रम जारी हो गया है। उत्तराखंड की बेटियों के लिए भर्ती रैली 14 सितंबर को होगी। इस रैली में प्रदेश के सभी जिलों की बेटियां शामिल होंगी। सेना ने 4458 महिला अभ्यर्थियों को भर्ती का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

सेना भर्ती कार्यालय लखनऊ के निदेशक भर्ती कर्नल आशुतोष मेहता ने बताया कि यूपी और उत्तराखंड के अभ्यर्थियों को अपनी निर्धारित तिथि एवं जिले के हिसाब से रैली में शामिल होना होगा।

लखनऊ छावनी में होगी यह रैली

लखनऊ छावनी स्थित सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज के स्टेडियम में यह रैली 12 सितंबर से 14 सितंबर तक चलेगी। इसमें अभ्यर्थियों की शारीरिक माप, शारीरिक फिटनेस परीक्षण और दस्तावेज की जांच की जाएगी।

14 को लखनऊ में ही अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी-गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। परीक्षण व जांच में सफ ल अभ्यर्थियों का 15 सितंबर 2019 से चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा इसमें सफल होने के बाद 27 अक्तूबर को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *