Spread the love

देश की अग्रणी फूड चेन में शामिल बिग बास्केट में जल्द ही उत्तराखंड के जैविक उत्पाद नजर आएंगे। बिग बास्केट ने उत्तराखंड के इन जैविक उत्पादों में खासी रुचि दिखाते हुए निवेश की इच्छा प्रदर्शित की है। हालांकि, बिग बास्केट से अभी भी प्रदेश के कुछ उत्पाद लिए जा सकते हैं।

उत्तराखंड के जैविक उत्पाद लगातार देश और दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। इसी क्रम में अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट उत्तराखंड के देहरादून, हल्द्वानी और हरिद्वार में स्टोर खोलने जा रही है। इसी कड़ी में अब भारत की बड़ी ऑनलाइन कंपनी बिग बास्केट ने भी उत्तराखंडी उत्पादों में रुचि दिखाई है। दरअसल, हाल ही में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल इनवेस्ट नार्थ समिट में शामिल होने बेंगलुरू गया था। यहां कई कंपनियों ने उत्तराखंड में निवेश करने में रुचि दिखाई।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि इस सम्मेलन में तीन क्षेत्रों में निवेशकों ने आकर्षित नजर आए। इनमें बिग बास्केट प्रमुख हैं। उन्होंने उत्तराखंड में निवेश करने की इच्छा जताई है, ताकि उत्तराखंड के उत्पादों को बिग बास्केट सप्लाई में शामिल किया जा सके। इसके अलावा ड्रोन और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण अन्य दो प्रमुख क्षेत्र हैं, जिनमें निवेशकों ने उत्साह प्रदर्शित किया। साथ ही वेलनेस और योग सेक्टर पर भी निवेशकों से चर्चा हुई।
पुनर्निर्माण में कोई बाधा न आए, हो रही है व्यवस्था सोमवार को केदारनाथ दौरे से वापस लौट कर सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पुनर्निर्माण कार्यो में कोई बाधा न आए, इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। सरकार की मंशा मास्टर प्लान के तहत ही पुननिर्माण कार्य को आगे बढ़ाना है।
आपदा से नुकसान के आकलन में लगेगा एक माह का समय प्रदेश में मानसून के दौरान आपदा की जानकारी के संबंध में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि इसका आकलन करने में एक माह का समय लगेगा। केंद्र की टीम भी यहां आएंगी। हमारी टीमें भी तैयार हैं। अब इस अवधि में आपदा के दौरान हुई क्षति का आकलन कर लिया जाएगा। डेंगू के मरीजों का गिर रहा ग्राफ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में डेंगू के मरीजों का ग्राफ गिर रहा है। अब यह आंकड़ा प्रतिदिन 15 मरीज के आसपास पहुंच गया है। सरकार मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों में पूरी व्यवस्था कर रही है।

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *