निष्काम सेवा ट्रस्ट भवन हरिद्वार में आज उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक द्वारा उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभार्थियांे को गैस कनेक्शन वितरित किये गये
। हरिद्वार। निष्काम सेवा ट्रस्ट भवन हरिद्वार में आज उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक द्वारा उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभार्थियांे को गैस कनेक्शन वितरित किये गये। श्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गयी इस योजना से देश के कमजोर वर्ग को मजबूत करने का काम हुआ है। महिलाओं के जीवन की दशा सुधारने का कार्य किया है। सम्पूर्ण जीवन रसोई और परिवार की सेवा में व्यतीत करने वाली ग्रहणियों को सम्मानित और सुगम जीवन जीने की दिशा में अभूतपूर्व योगदान है। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी के.के. अग्रवाल, दीपिका गैस एजेंसी के प्रबंधक विपिन शर्मा, क्षेत्रीय सभासद अनिरुद्ध भाटी, अनिल मिश्रा, सुनीता शर्मा, बीजेपी जिला महामंत्री विकास तिवारी सहित अधिकारी व् बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सैकड़ो गैस कनेक्शन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने माननीय मंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।।
