सड़क दुर्घटना में मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जांच आदेश
दिनांक 27.02.2019 को मोहनलाल लखेड़ा पुत्र रघुवीर दत्त लखेड़ा, निवासी रानी गली भूपतवाला हरिद्वार की उत्तराखण्ड परिवहन निगम से संचालित बस वाहन संख्या यू.के. 07 पी.ए. 2871 के चालक द्वारा तेजी व लापरवाही से साईकिल पर पीछे से टक्कर मारे जाने के कारण मौके पर ही मृत्यु हो गई। उक्त दुर्घटना के सम्बन्ध में थाना कोतवाली को0 नगर में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर द्वारा इस संबंध में अपनी आख्या दी गयी है। घटना में मृतक के परिजनों को दुर्घटना राहत निधि से राहत धनराशि के आवंटन हेतु जिला मजिस्ट्रेट हरिद्वार द्वारा नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार श्री जगदीश लाल को मजिस्ट्रीयल जांच हेतु जांच अधिकारी नामित किया गया है। उक्त घटना के सम्बन्ध में यदि किसी व्यक्ति को अपना लिखित अथवा मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत करना हो या साक्ष्य अभिलिखित कराना हो, तो वह दस दिवस के भीतर पुरानी कचहरी देवपुरा हरिद्वार स्थित कार्यालय नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार में किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 11ः00 बजे से सांय 5ः00 बजे तक उपस्थित होकर अपने बयान अभिलिखित करा सकते हैं अथवा लिखित साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला सूचना अधिकारी हरिद्वार
