राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने लोक भवन, देहरादून में स्व-गणना के माध्यम से जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया।
SHABD,Dehradun, November 16,
Relevance: Priority
Slug: Census
Category: Local updates, People, Population, Planning

प्रदेश में जनगणना के द्वितीय चरण का शुभारंभ
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने लोक भवन, देहरादून में स्व–गणना के माध्यम से जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया।
16 नवम्बर 2026, देहरादून:

प्रदेश में आज से जनगणना के द्वितीय चरण की शुरूआत हो गई है। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने लोक भवन, देहरादून में स्व-गणना के माध्यम से जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया।
प्रदेशवासी 16 से 30 नवंबर तक आधिकारिक पोर्टल

se.census.gov.in
के माध्यम से अपनी स्व-गणना कर सकते हैं। वहीं, एक दिसम्बर से 4 जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य करेंगे। इस बार जनगणना की प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संपन्न की जा रही है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि जनगणना किसी भी देश और प्रदेश की विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। यह केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि समाज की आवश्यकताओं को समझने, संसाधनों का उचित वितरण सुनिश्चित करने और जनकल्याणकारी योजनाओं की दिशा तय करने का वैज्ञानिक माध्यम है। उन्होंने प्रगणकों से जिम्मेदारी के साथ काम करने के साथ ही प्रदेशवासियों से प्रगणकों को सही एवं प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराने की भी अपील की।
राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश के जागरूक नागरिकों की शत-प्रतिशत भागीदारी से विकास योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने और समावेशी एवं विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
संलग्न– फोटो
कैप्शन– राज्यपाल ने किया जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का शुभारंभ
