चंपावत जिले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने ‘खेल महाकुंभ-2026’ एवं मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का शुभारंभ किया।
SHABD,Dehradun, September 1,
Relevance: Priority
Slug: Khel-Mahakumbh
Category: Local updates, Youth, Sport, Village
‘खेल महाकुंभ-2026’ व मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का शुभारंभ
चंपावत जिले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने ‘खेल महाकुंभ-2026’ एवं मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का शुभारंभ किया।
01 सितम्बर 2026, चम्पावत:
चंपावत जिले के टनकपुर स्थित स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने ‘खेल महाकुंभ-2026’ एवं मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा, “राज्य को देवभूमि के साथ-साथ एक मजबूत ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करना और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य को संवारना हमारी सरकार का मुख्य संकल्प है।
वहीं, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने कहा, “न्याय पंचायत स्तर की यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के करियर की सबसे बुनियादी और महत्वपूर्ण सीढ़ी है, जहाँ से सफलता प्राप्त कर ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों के बच्चे ब्लॉक और जिला स्तर से होते हुए राज्य स्तरीय ‘मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी’ तक अपनी पहुँच बना रहे हैं। इस पूरी चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है, ताकि हर प्रतिभावान बच्चा बिना किसी सिफारिश के केवल अपनी क्षमता और हुनर के बल पर राज्य और राष्ट्रीय मंचों तक पहुँच सके।”
खेल महाकुंभ का चरणबद्ध शेड्यूल निर्धारित किया गया है, जिसके तहत चार चरणों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इस बार आधुनिक खेल स्पर्धाओं के साथ-साथ पारंपरिक खेलों—जैसे मुर्गा झपट, पिट्टू, मल्लखम्ब, कंचा और रस्साकस्सी को भी विशेष रूप से शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत महिला ओपन (20-25 आयु वर्ग) और दिव्यांगजन (महिला/पुरुष ओपन) श्रेणियों के लिए भी विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित होंगी।

संलग्न_ फोटो एवं वीडियो