नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 939 हो गई है, जबकि करीब 4 हजार लोग लापता हैं। आठ जिलों में राहत-बचाव अभियान जारी है और 21 हजार सुरक्षाकर्मी मोर्चे पर जुटे हैं।
SHABD,Delhi, September 1,
Relevance: Priority
Slug: Nepal-Flood
Category: International | Disaster
सितंबर 01, नई दिल्ली:
नेपाल बाढ़ में मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यह संख्या बढ़कर अब 939 हो चुकी है। वहीं करीब चार हजार लोग इस बाढ़ में लापता बताए जा रहे हैं।

इसके अलावा नेपाल में पांच से अधिक जलविद्युत परियोजनाओं से जुड़े ढांचों में 900 से अधिक श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। सभी आठ प्रभावित जिलों में राहत और बचाव अभियान तेजी से जारी है। लगभग 21 हजार सुरक्षाकर्मी राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं।

वही भारतीय तकनीकी बचाव टीम ने नेपाली सेना के साथ मिलकर रसुवा के चिलिमे और लांगटांग इलाकों में टनल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। खराब मौसम और दुर्गम रास्तों की चुनौतियों के बावजूद टीम ने चिलिमे टनल के पास पहुंचकर सुरक्षा इंतजाम किए और टनल के भीतर रस्सियां लगाईं।
लांगटांग में नेपाली सेना के साथ मिलकर टीम ने 185 मीटर गहराई तक जांच अभियान पूरा किया। रेस्क्यू ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा। इस बीच, भारत के राजदूत ने नुवाकोट के बिदुर स्थित नेपाली सेना के बेस का दौरा किया।
