Spread the love

प्रदेश के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को रचनात्मक प्रतिभा का मंच प्रदान करने और उनमें विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

 SHABD,Dehradun, September 1,

Relevance:  Priority 

Slug: Education 

Category: Student, Education, Local updates 

प्रदेश के सभी विद्यालयों में आयोजित होंगी चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं

प्रदेश के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को रचनात्मक प्रतिभा का मंच प्रदान करने और उनमें विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

01 सितम्बर 2026, देहरादून: 

प्रदेश के सभी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को रचनात्मक प्रतिभा का मंच प्रदान करने और उनमें विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिसमें विद्यालयी, संस्कृत, तकनीकी एवं उच्च शिक्षा संस्थानों के 20 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। 

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैठक कर प्रदेशभर में संचालित होने वाले ‘सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 25 वर्ष’ अभियान में सभी छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राएं चित्रकला तथा भाषण के माध्यम से विकसित भारत के प्रति अपने विचार, सपने और संकल्प को अभिव्यक्त करेंगे। विद्यालयों में उत्कृष्ट चित्रों एवं रचनात्मक प्रस्तुतियों की प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी, जिससे बच्चों की प्रतिभा को व्यापक मंच मिल सके। 

डॉ. रावत ने कहा कि सभी जिलों में कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारियों व जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *