भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के नाम से कुमाऊँ विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में नवनिर्मित भवन का राज्यपाल ने वर्चुअली लोकार्पण किया।
SHABD,Dehradun, July 29,
Relevance: Priority
Slug: CDS
Marking: Lead All
Category: Education, Student
कुमाऊँ विश्वविद्यालय में ‘सीडीएस बिपिन रावत फार्मेसी अकादमिक ब्लॉक’ का शुभारंभ
भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के नाम से कुमाऊँ विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में नवनिर्मित भवन का राज्यपाल ने वर्चुअली लोकार्पण किया।
29 जुलाई 2026, देहरादून:

भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के नाम से कुमाऊँ विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में नवनिर्मित भवन ‘सीडीएस जनरल बिपिन रावत फार्मेसी अकादमिक ब्लॉक’ का राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने वर्चुअली लोकार्पण किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह भवन विद्यार्थियों में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करेगा। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की पीएम-उषा योजना के अंतर्गत निर्मित यह भवन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं शोधोन्मुख उच्च शिक्षा को सशक्त बनाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड, औषधीय एवं सुगंधित पौधों की समृद्ध प्राकृतिक धरोहर वाला राज्य है, जहां फार्मास्यूटिकल अनुसंधान की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘उत्तराखण्ड का दशक’’ के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में विकसित उत्तराखण्ड की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और इसमें विश्वविद्यालयों एवं युवाओं का योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहेगा।

