वॉइस ऑफ मीडिया, उत्तराखंड इकाई
देहरादून, 4 अगस्त 2026।
पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा मीडिया से जुड़े समसामयिक विषयों पर नियमित संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वॉइस ऑफ मीडिया उत्तराखंड इकाई द्वारा साप्ताहिक बैठक श्रृंखला का शुभारंभ किया जा रहा है।
इन बैठकों में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, सदस्यता विस्तार, पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों तथा मीडिया जगत की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही संगठन को अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाने के लिए सदस्यों से सुझाव भी आमंत्रित किए जाएंगे।
उत्तराखंड इकाई के पदाधिकारियों ने सभी जिला एवं महानगर इकाइयों के पदाधिकारियों तथा सदस्यों से साप्ताहिक बैठकों में नियमित रूप से सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया है, ताकि संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके तथा पत्रकारों के हितों के लिए सामूहिक रूप से प्रभावी प्रयास किए जा सकें।
इस मीटिंग में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भी जुड़े रहे।
जारीकर्ता:
वॉइस ऑफ मीडिया, उत्तराखंड इकाई
