राज्य निर्वाचन आयोग, देहरादून की अधिसूचना के क्रम में पंचायतों के उप प्रधान चुनाव के लिए मतदान पार्टियां आज रवाना हो गई हैं।
SHABD,Dehradun, July 14,
Relevance: Ordinary
Slug: Panchayat-Election
Marking: Lead All
Category: Election, Planning, People
उत्तराखंड: उप प्रधान चुनाव के लिए मतदान पार्टियां हुई रवाना
राज्य निर्वाचन आयोग, देहरादून की अधिसूचना के क्रम में पंचायतों के उप प्रधान चुनाव के लिए मतदान पार्टियां आज रवाना हो गई हैं।
14 जुलाई 2026, चम्पावत:
राज्य निर्वाचन आयोग, देहरादून की अधिसूचना के क्रम में चम्पावत जिले से पंचायतों के उप प्रधान चुनाव के लिए मतदान पार्टियां आज रवाना हो गई हैं। 15 जुलाई को सभी 312 ग्राम पंचायतों के उप प्रधान के लिए मतदान होगा और उसी दिन परिणाम घोषित हो जाएंगे।

चुनाव प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी के. एन. गोस्वामी ने बताया कि कल यानी 15 जुलाई को सुबह आठ बजे से एक बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री, निर्देशन-पत्र जमा करने, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा वहीं दोपहर के बाद मतदान और उसके बाद मतगणना होगी। कल ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
उप प्रधान चुनाव के लिए मतदान पार्टियां रवाना
