PMO ने अल-नीनो के असर और उससे निपटने की तैयारियों की समीक्षा की
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने अलग-अलग सेक्टर पर अल-नीनो के संभावित असर और उससे निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक हाई-लेवल मीटिंग की।
SHABD,New Delhi, July 7,
जुलाई 07, नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने अलग-अलग सेक्टर पर अल-नीनो के संभावित असर और उससे निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक हाई-लेवल मीटिंग की। इस मीटिंग में कृषि, बिजली, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, आर्थिक मामलों और उपभोक्ता मामलों जैसे संबंधित विभागों के सचिव शामिल हुए। अल-नीनो के संभावित असर को देखते हुए मंत्रालयों की ओर से की गई तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया गया।
