Spread the love

भारत निर्वाचन आयोग ने मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए दूसरी एक-दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया

PIB Delhi

  1. भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने मीडिया और संचार अधिकारियों के लिए दूसरी एक-दिवसीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इसमें 16 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मीडिया नोडल अधिकारियों (एमएनओ), सोशल मीडिया नोडल अधिकारियों (एसएमएनओ), ज़िला मीडिया नोडल अधिकारियों/ज़िला जनसंपर्क अधिकारियों (डीपीआरओ) और संबंधित राज्यों के जनसंपर्क विभागों (डीपीआर) के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
  2. मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने कॉन्फ्रेंस में मौजूद लोगों को संबोधित किया। इस कॉन्फ्रेंस में 260 से ज़्यादा मीडिया और संचार अधिकारियों ने भाग लिया।
  3. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) श्री ज्ञानेश कुमार ने इस बात पर ज़ोर दिया कि आयोग का हर काम भारत के संविधानचुनावी कानूनों और समय-समय पर पारदर्शी तरीके से जारी किए गए लिखित निर्देशों पर आधारित होता है। सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही गलत बातों के बारे में अधिकारियों को आगाह करते हुए, सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा कि गलत जानकारी को फैलने से रोकने के लिए अधिकारियों को सक्रिय रूप से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हाल के विधानसभा चुनावों में मतदाताओं की अब तक की सबसे ज़्यादा भागीदारी इस बात का सबूत है कि भारतीय मतदाताओं को देश की चुनावी व्यवस्था पर कितना भरोसा है।
  4. भाग लेने वाले अधिकारियों को संबोधित करते हुए, निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने कहा कि आज की डिजिटल दुनिया में संस्थाओं पर भरोसा कम करने के लिए  कुछ लोग एआई, डीपफेक, गुमराह करने वाले सिंथेटिक कंटेंट और शरारतपूर्ण कंटेंट का इस्तेमाल कर रहे हैं। डॉ. जोशी ने मीडिया और संचार अधिकारियों से कहा कि वे आयोग के नियमों और निर्देशों के आधार पर ऐसी कोशिशों का डटकर मुकाबला करें। उन्होंने चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) के ज़रिए युवा मतदाताओं को जोड़ने का भी आह्वान किया।
  5. कॉन्फ्रेंस की शुरुआत चुनाव प्रक्रिया के दौरान संचार रणनीतियों के व्यापक अवलोकन के साथ हुई, जिसमें मतदाता सूची से लेकर मतदान तक, ईसीआईएनईटी, महत्वपूर्ण संवैधानिक प्रावधान और मीडिया से जुड़े कानून शामिल थे। प्रेस नोट तैयार करने और उन्हें मीडिया और सोशल मीडिया के ज़रिए प्रसारित करने, गलत जानकारी और नैरेटिव से निपटने, ईएलसी के ज़रिए युवा मतदाताओं को जोड़ने और ईसीआई की पहलों को जनता तक पहुँचाने पर आधारित व्यावहारिक सत्रों का भी आयोजन किया गया।
  6. कार्यक्रम के एक भाग के तौर पर, प्रतिभागियों को समूह में मतदाता सूची तैयार करनेमतदान की प्रक्रिया और वोटों की गिनती की प्रक्रिया का डेमो दिखाया गया, जिसके बाद उन्हें प्रदर्शनी और मीडिया कॉर्नर का गाइडेड टूर कराया गया।
  7. इस एक दिवसीय कॉन्फ्रेंस में हाल ही में चुनाव वाले राज्यों के अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए और बेहतरीन तौर-तरीकों का आदान-प्रदान किया।
  8. कॉन्फ्रेंस का समापन प्रतिभागियों और आयोग के बीच सवाल-जवाब (क्यू एंड ए) सत्र के साथ हुआ।

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *