Spread the love

उत्तराखंड : देहरादून में जिला योजना समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला योजना समिति के गठन के लिए प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का अनंतिम परिसीमन जारी कर दिया है।

 SHABD,Dehradun, July 3,

उत्तराखंड : देहरादून में जिला योजना समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू

देहरादून में जिला योजना समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जिला योजना समिति के गठन के लिए प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का अनंतिम परिसीमन जारी कर दिया है। इसके साथ ही आमजन से तय समय सीमा के भीतर आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज नोडियाल ने बताया कि अंतिम परिसीमन के अनुसार जनपद की ग्रामीण जनसंख्या 5,48,851 निर्धारित की गई है। इसके आधार पर जिला पंचायत के 30 निर्वाचित सदस्य होंगे, जबकि इन्हीं निर्वाचित सदस्यों द्वारा अपने मध्य से 10 सदस्यों का चयन किया जाएगा। वहीं नगर निकाय क्षेत्रों की कुल जनसंख्या 10,49,328 है। इसके आधार पर जनपद के सात नगर निकायों में 202 निर्वाचित सदस्य होंगे, जिनमें से अपने मध्य से 20 सदस्यों का निर्वाचन जिला योजना समिति के लिए किया जाएगा। अनंतिम परिसीमन का प्रकाशन और आपत्तियां आमंत्रित करने की प्रक्रिया 2 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई, 2026 तय की गई है। वहीं 13 जुलाई को अंतिम परिसीमन का प्रकाशन किया जाएगा।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *