Spread the love

‘हरेला’ पर्व पर देहरादून में लगाए जाएंगे 15 लाख से अधिक पौधे

हरेला पर्व के तहत इस बार देहरादून जिले में 15 लाख 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 16 जुलाई से शुरू होने वाला हरेला अभियान एक माह तक चलेगा।

 SHABD,Dehradun, July 2,

‘हरेला’ पर्व पर देहरादून में लगाए जाएंगे 15 लाख से अधिक पौधे 

हरेला पर्व के तहत इस बार देहरादून जिले में 15 लाख 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 16 जुलाई से शुरू होने वाला हरेला अभियान एक माह तक चलेगा।

02 जुलाई 2026, देहरादून: 

हरेला पर्व के तहत इस बार देहरादून जिले में 15 लाख 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 16 जुलाई से शुरू होने वाला हरेला अभियान एक माह तक चलेगा। इस दौरान पौधरोपण के माध्यम से ईको-टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान का कहना है कि यह अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का जन आंदोलन बनेगा। इसके लिए सभी विभागों को रोपण स्थलों का चयन कर माइक्रो स्तर पर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

अभियान की निगरानी के लिए विशेष ‘हरित कंट्रोल रूम‘ स्थापित किया जाएगा। वन विभाग के अनुसार लगाए जाने वाले पौधों में 50 प्रतिशत फलदार और चारा प्रजाति के होंगे तथा उनके संरक्षण और देखभाल की जिम्मेदारी अगले पांच वर्षों तक तय की जाएगी।

सभी विभागों को 10 जुलाई तक गड्ढों की खुदाई, जैविक खाद, ट्री-गार्ड और पौधों के परिवहन की व्यवस्था पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। 

 डॉ. आशीष चौहान, जिलाधिकारी, देहरादून


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *