उत्तराखंड: लैंसडौन के गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर से सेना का हिस्सा बने अग्निवीर
लैंसडौन स्थित गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर के भवानी दत्त जोशी परेड ग्राउंड में आज अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड आयोजित हुई।
SHABD,Dehradun, June 19,
उत्तराखंड: लैंसडौन के गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर से सेना का हिस्सा बने अग्निवीर
लैंसडौन स्थित गढ़वाल राइफल रेजीमेंट सेंटर के भवानी दत्त जोशी परेड ग्राउंड में आज अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड आयोजित हुई। कसम परेड के उपरांत अब ये अग्निवीर भारतीय सेना का अंग बन गए हैं। सेंटर कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने अग्निवीरों की परेड की सलामी ली। इस गौरवशाली क्षण का साक्षी बनने के लिए अग्निवीरों के परिजनों के साथ ही काफी संख्या में आम लोग भी मैदान में उपस्थित रहे। इस दौरान कमांडेंट ने अग्निवीरों को राष्ट्ररक्षा की शपथ दिलाई। अग्निवीरों ने युद्ध स्मारक पर जाकर शहीदों को सलामी दी। इस अवसर पर गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर लैंसडाउन के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने कहा कि अग्निवीरों का यह बैच कठिन ट्रेनिंग के बाद पास आउट हुआ है।
बाइट- ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, सेंटर कमांडेंट, लैंसडौन
