Spread the love

उत्तराखंड: देहरादून में 29 जून को रोजगार मेला

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बेरोजगार युवाओं को रोजगार का मौका मिलने जा रहा है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से 29 जून को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा

 SHABD,Dehradun, June 19,

उत्तराखंड: देहरादून में 29 जून को रोजगार मेला

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बेरोजगार युवाओं को रोजगार का मौका मिलने जा रहा है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग की ओर से 29 जून को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 85 पदों पर भर्ती की जाएगी। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की छह प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी। मेले का आयोजन 29 जून को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून में होगा। देहरादून सहित अन्य जिलों के युवा भी इसमें भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों को बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, सेवायोजन पंजीकरण कार्ड और पहचान पत्र साथ लाना होगा। विभाग ने युवाओं से समय रहते पंजीकरण कराने की अपील की है।

बाइट-ममता चौहान नेगी, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी, देहरादून  


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *