Spread the love

उत्तराखंड: अल्मोड़ा में खेतों के तारबाड़ पर खर्च होंगे 6 करोड़ रुपए

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच कृषि और किसानों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के मकसद से अल्मोड़ा के हवालबाग में राज्य स्तरीय “खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 SHABD,Dehradun, June 6,

उत्तराखंड:

अल्मोड़ा में खेतों के तारबाड़ पर खर्च होंगे 6 करोड़ रुपए

जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच कृषि और किसानों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के मकसद से अल्मोड़ा के हवालबाग में राज्य स्तरीय “खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि संरक्षण, मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने और किसानों को भविष्य की चुनौतियों के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “खेत बचाओ अभियान” अब केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा जनांदोलन बन चुका है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए बजट में 200 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा में तारबाड़ योजना के तहत लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से कार्य कराए जाने घोषणा भी की।

बाइट – पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड 

https://youtu.be/ouFWVjHah7E

Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *