Spread the love

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल एन.एस. राजा सुब्रामणि ने कहा कि नवाचार से रक्षा क्षेत्र की क्षमताओं में आएगी तेजी

आज सुबह नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक लॉन में जनरल सुब्रामणि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

 SHABD,AIR HQ, May 31,

नव-नियुक्त प्रमुख रक्षा अध्‍यक्ष

जनरल एन.एस. राजा सुब्रामणि

ने कहा है कि नवाचार के समावेश से सैन्य क्षमताओं के विकास में तेज़ी आएगी। उन्होंने आज कहा कि सशस्त्र बलों, उद्योग और शिक्षा जगत के बीच तालमेल से आधुनिकीकरण को बल मिलेगा। जनरल सुब्रामणि ने कहा कि सशस्त्र बलों ने लगातार अपनी पेशेवर दक्षता और अभियानों को निष्कर्ष तक पहुंचाने में अपनी कुशलता का प्रदर्शन किया है और वे राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

आज सुबह नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक लॉन में जनरल सुब्रामणि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।   


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *